Search This Blog

Friday, May 8, 2020

रोटी और कोरोना ने कहीं का नहीं छोड़ा !!

जी , आप सबहि लोग सही पढ़ रहे हैं ,   . . . . . . . . .  रोटी और कोरोना ने कहीं का नहीं छोड़ा !!

कोरोना और लॉकडाउन ने सब से ज़्यादा मज़दूर और गरीब परिवारों को प्रभावित किया है , लोगो की पास काम नहीं है और काम नहीं है तो खाने के लिए पैसे कहाँ से आयेंगे।

ये सिर्फ समस्या नहीं बहुत कठिन समस्या है, जो मज़दूर रोज कमाने और खाने वाला है वो कहाँ से अपने परिवार का पेट पाले , ये सोच कर न जाने कितने मज़दूर जो कम से कम लाखों की संख्या में होंगे, पैदल ही चल दिए अपने घरों के तरफ़ , ये सोच कर अगर दूसरे राज्य में रहेंगे तो खाने के साथ साथ किराया की भी समस्या होगी.

   वो तो चल दिया अपने घर के तरफ पैदल ही, न उन्हें रास्ता मालूम नहीं डगर , कुछ पैसे हाथ में बचे थे उनको लेके चल दिए, कोई साइकिल से जा रहा हज़ारो किलोमीटर तो कोई पैदल, बस सब जाना चाहते हैं अपने घर के तरफ।
                                                   भूख ने किसी को नहीं छोड़ा है साहब ।    
                                                        । तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं जी।  

चलें जा रहें हैं अपने डगर पे, उन मजदूरों को रास्ते का पता नहीं तो चल पर रेलगाड़ी की पटरी के साथ, की ये तो पहुंचा ही देगी अपनी मंजिल क पास, लेकिन कम्बख्त भूख और नींद को किसी ने कहाँ वश मि किया है , लग गई नींद और सो गए उसी रेल की पटरी पर , फिर मालूम नहीं यमराज को भी उसी वक़्त आना था, यमराज उस मालगाड़ी रेल के रूप में आये और उन बेसहारा, मासूम लोगो की जिंदगी को लील गए ,

     अब यहाँ किसकी नाकामी बताये, सरकार की , कोरोना की, भूख (रोटी) की या उस मालगाड़ी के चालक की।

न जाने और कितनी ज़िंदगियाँ जानी बाकि हैं, मेरी तो बस ऊपर वाले से यही दुआ है की, सब को सुरक्षित रखे,


बहुत ही भारी मन है  - बथान से 





Thursday, April 30, 2020

दर्दे दिल - कहने वाले आज रुला कर चले गए

दर्दे दिल -  दर्दे जिगर -  दिल में जगाया आपने .................................

   ऐसा कोई आशिक नहीं होगा जिसने ये गाना न सुना हो , स्व - ऋषि कपूर जी पर फिल्माया गया ये गाना काफी कुछ कह जाता है , कितने आशिक़ों ने तो इस गाने पर पीएचडी भी कर रखी है. लेकिन क्या कहें साहब , कहते हैं वक़्त बड़ा बलवान होता है और वो किसी की नहीं सुनता। 
                 हमें क्या मालूम था की इन दो दिनों में फिल्मीजगत से दो सितारे हमें छोड़ कर चले जायँगे। 


इरफ़ान जी और ऋषि जी आप हम सब के दिलों में ज़िंदा रहेंगे और आने वाली पीढ़ियां भी आपको याद रखेंगी।

ऋषि साहब के बारे में क्या लिखूँ ,....... किसे पता था की फिल्म बॉबी का वो चॉकलेटी हीरो आज हमसे जुदा हो जायेगा, न जाने कितने यादगार फिल्मों के लिए आप याद किये जायँगे। 

आपकी बेहतरीन फिल्मों में से। ....... 
१. बॉबी 
२. क़र्ज़ 
३. अग्निपथ 
४. चांदनी 
५. प्रेम रोग 
६. अमर अकबर अन्थोनी 
७. सागर 
८. वादा रहा 
९. हिना 
१०. बोल राधा बोल 
११. दीवाना 

और न जाने कितने फिल्मों में आपने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सब का मन मोह लिया। 

मन बहुत उदास है , बस आप सभी को उनके एक बेहतरीन गीत के साथ छोड़े जा रहा हूँ। ....... 




~ बथान से 



Wednesday, April 29, 2020

Lockdown और ज़िंदगी !

सहिये पढ़े हैं , Lockdown और ज़िंदगी ..................................

कुछ खास नहिये चल रही है और जिसकी चल रही है उ त पूछिए मत की कितनी चल रही है।  ये भी कोई ज़िंदगी है जिसमे न बाजु वाली को न तार सकते हैं न निहार सकते हैं, बस घर में दुबके रह सकते हैं।  अब आप हीं बताइये एके चेहरावा को कितना दिन तक देखे भाई और कब तक काम चलाये, बताइये ! ऐसा भी कहीं होता है का। न कहीं आ सकते हैं न कहीं जा सकते हैं, सोचे थे गर्मी का छट्टी होगा तो मामा के यहाँ घूम आएंगे लेकिन ई करोनोवा जो न करवाए , बच्चा लोग को जो मामा और मामी के यहाँ से मिलने वाला पइसवो था उहो गया।  का कहे केतना घाटा हो गया। आप जरूर बताइयेगा की आपका कितना घाटा हुआ है। 
      
             "बस एक्के बात अच्छा हुआ है जे श्रीमती जी से अच्छा अच्छा खाने को मिल जाता है", और वैसे भी अगर नहीं मिले तो अपन हाथ हइये है, खुदे बना लेते हैं. 

पूरी भुजिया और परवल का भाजी 

पनीर टिक्का 

          ... बाकी सच कहें इस कोरोना और Lockdown ने बहुतों के ज़िदगी में तूफ़ान ला दिया है, जो मजदूर लोग आ दिहारी कर क कमाने वाला लोग है उसको सब से ज़्यादा परेशानी हुआ है, केतना वीडियो आ न्यूज़ देखें की लोग ऐसे ही पैदल निकल गया घर क लिये , हज़ारो किलोमीटर पैदल, सोच क ही सिहरन हो जाता है, लेकिन लोग करे भी तो क्या करे, सुने थे लोग कह रहा था की "कोरोना से तो बाद में मरेंगे लेकिन भूख से पहले मर जायेंगे "

    बहुत लोगो को देखे की मजदूर लोग को खाना खिला रहा था, जिस से जितना बन रहा सब करिए रहा है "बहुत बहुत धन्यवाद उन सभी मसीहाओं को "

इ टाइम मिल के काटने का है, काट लेंगे। ... बाकी आप सब अपना ध्यान देते रहिएगा।  
              आप सभी से निवेदन है की घर पर ही रहें जब तक सरकार का कोई फैसला नहीं आता है। 

                                    । घर पर रहें सुरक्षित रहें। 

Disclaimer - श्रीमती जी ने कहा था मेरे बारे में अच्छा अच्छा लिखयेगा, नहीं तो.........   अब आप समझ ही सकते हैं 

आप अपना सुझाव जरूर दें।  जिससे मुझे आगे लिखने की प्रेरणा मिलती रहे।  धन्यवाद। 

~ बथान से